Jokes in Hindi / हिन्दी चुटकुले
आज कल भागदौड भरी जिंदगी में किसी के पास इतना time नहीं होता है कि किसी के साथ हसी मज़ाक कर सके। हँसना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। हंसने से आप दिन भरे energetic महसूस करते हैं।इसलिए हम लाए हैं कुछ funny मज़ेदार चुटकुले, जिससे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
100 + Funny jokes in Hindi /मज़ेदार चुटकुले हिन्दी में
Funny jokes in hindi
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं! क्या करूँ?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का
मौका दीजिए!
Boys and girls funny jokes
कुछ बदमाश लड़कों ने कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर
लिख दिया 50 % लड़कियां बेवकूफ होती हैं,
लड़कियों ने ये देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा ,
उन्होंने कॉलेज में हंगामा खड़ा कर दिया ।
कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत उस नोटिस को निकलवाया,
और उसकी जगह नया
नोटिस लगवाया
50 % लड़कियां बेवकूफ नहीं होती हैं
तब जाकर लड़कियों का गुस्सा शांत हुआ।
Funny jokes 2023
बाप: तुम मेरी बेटी को कबसे प्यार करते हो?
लड़का: 7 महीनो से
बाप: लेकिन मै यकिन कैसे करू??
लड़का: और 2 महीने रुक जाओ,खुद पता चल जाएगा ।
Jokes in hindi
लड़की :- plz मुझे सीट दे दो।
लड़का :- क्यूँ दे दूं?
लड़की :- अरे लड़की खड़ी है
सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का :- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की :- किस ख़ुशी में कर लूं
लड़का :- लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती?
Funny jokes 2023
बैंक की cashier
खिड़की पर खड़े आदमी को cashier ने कहा पैसे नहीं है।
ग्राहक : और दो मोदी माल्या को पैसा ,
सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में।
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और
उसकी गर्दन दबोच कर कहा, साले बैंक में तो है
तेरे खाते में नहीं है भिखारी।
Jokes in hindi
एक लड़की ने पिज्जा शॉप में जा कर पिज्जा आर्डर किया।
वेटर : मैडम, इसके 4 पीस करूं या 8 पीस?
लड़की बोली : 4 पीस ही कर दो।
8 खाऊंगी तो मोटी हो जाऊंगी।
Funny jokes 2023
ग्राहक : Beta तेरे पापा की तो रसगुल्ले
की दुकान है, तेरा खाने का मन नहीं करता?
बच्चा : बहुत मन करता है अंकल…
लेकिन पापा गिन कर रखते हैं इसलिए बस
चूस के वापिस रख देता हूँ ।
ग्राहक बेहोश..
Funny jokes in hindi
लड़का एक लड़की के साथ घर आया।
माँ: कौन है यह?
लड़का: यह मेरी धर्म-पत्नी है।
माँ: कब से चल रहा था तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का: पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ
किसी का इंतज़ार कर रही थी।
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी।
Jokes in hindi
इतवार के दिन बैंक कर्मचारी की बीबी
उठो, जागो.. देखो मेरे मम्मी पापा आए हैं
आदमी…. उनको कहो लाइन में लगें,
और ID साथ में रखें…
Funny jokes 2023
पैसे वाला आदमी :” आज मेरे पास
14 कार, 18 दूकान, 4 बंगले हैं ..
तुम्हारे पास क्या है .. ??
गरीब आदमी :मेरे पास 1 बेटा है
जिसकी गर्लफ्रेंड तेरी बेटी है
Ab bol
Funny jokes 2023
एक बार एक आदमी जंगल में जा रहा था।
अचानक शेर देखकर सांस रोककर जमीन में लेट गया।
ये देख कर शेर आया और उसके कान में बोला!!
सावन है बेटा , वरना सारी होशियारी निकाल देता…
Funny jokes in hindi
साइकल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला.
साइकल वाला: आप बहुत लकी हो
आदमी: ओए, एक तो मुझे साइकल मारी और
ऊपर से कह रहा है कि मैं लकी हूं, कैसे?
साइकल वाला: आज मेरी छुट्टी है,
नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
Jokes in hindi
एक बुढ़िया का दामाद बहुत हीं काला था ।
सास : दामाद जी आप तो 1 महीना यहाँ
रुको दूध, दही खाओ । मौज करो आराम से
रहो यहाँ ।
दामाद : अरे वाह सासु माँ आज बड़ा प्यार
आ रहा है मुझ पे ।
सास : अरे प्यार व्यार कुछ नहीं कलमुहे
वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया , कम से कम
तुम्हे देख कर दूध तो देती रहेगी ।
Funny jokes 2023
एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था।
वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा
कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो?
आदमी बोला, “मेरा नाम शेर सिंह है”।
चौकीदार: बाप का नाम क्या है?
आदमी: शमशेर सिंह।
चौकीदार: कहां रहते हो?
आदमी: शेरों वाले मोहल्ले में।
चौकीदार: तो इतनी रात में यहाँ खड़े क्या कर रहे हो,
जाओ अपने घर जाओ?
आदमी: कैसे जाऊं, आगे कुत्ते भौंक रहे हैं।
Funny jokes in hindi
शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं, जरा गौर कीजिए:
पहले साल: जानू संभलकर उधर गड्ढा है।
दूसरे साल: अरे यार देख कर उधर गड्ढा है।
तीसरे साल: दिखता नहीं, उधर गड्ढा है।
चौथे साल: अंधी है क्या, गड्ढा नहीं दिखता?
पांचवे साल: अरे उधर कहां मरने जा रही है, गड्ढा तो इधर है।
Jokes in hindi
एक मकान मालिक नए किरायेदार को मकान दिखा रहा था.
मकान मालिक – इसका किराया 700 रुपए लगेंगे।
किरायेदार -ठीक है, लेकिन आपके मकान में तो चूहे नाच रहे हैं !
मकानमालिक – तो 700 रुपए में क्या शीला का नाच देखना चाहते हो ?
Boys and girls funny jokes
Boy – शादी करोगी मुझसे ?
Girl – नही में किसी से भी शादी नही करूँगा !
Boy – अच्छा तो तुम्हारा Weight कितना है ?
Girl – शादी का और Weight का क्या कनेक्शन है
Boy – अगर तुम प्यार से नही मानी
तो में तुमको उठ ले जाऊंगा।
Jokes in hindi
ग्राहक- तुम्हारी भैंस की एक आंख
खराब है, फिर भी तुम
इसके र25000 मांग रहे हो ।
आदमी- तुम्हें भैंस दूध के लिए चाहिए या
नैन मटक्का के लिए चाहिए?
Boys and girls funny jokes
जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ,
तब तुम कार तेज़ नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब,
मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को,
ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज़ नहीं चला सकता।
Funny jokes in hindi
दादी और पोता आपस में बात करते हुए…
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है.
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है
और मुंह पिचका सा हो गया है.
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है…
Funny jokes 2023
एक महिला एक साधु के पास गई और बोली
महाराज! आपने प्रवचन में कहा था,
अहंकार ही सबसे बड़ा पाप है।
पर जब मैं आईना देखती हूँ,
तो सोचती हूँ मैं कितनी सुंदर हूँ
तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है,
मैं क्या करूँ?
साधु ने कहा- बेटी…यह अहंकार नहीं, गलतफहमी है
और गलतफहमी कोई पाप नहीं.
Funny jokes in hindi
यात्री : क्या मैं यहाँ
एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर : नहीं…
यहां सिगरेट पीना सख्त मना है।
यात्री : फिर यहाँ इतने
सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर : ये उन लोगों ने फेंके हैं
जो पूछते नहीं है।
एक मुर्गा मालिक को खिङकी से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था,
मालिक की पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
पत्नी बोली : आपको बहुत तेज़ बुखार है
मै आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं….
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उङ गये…
मुर्गा बोला : बहन जी….
एक बार ‘पेरासिटामोल’ दे कर भी देख लो।
Funny jokes 2023
अगर किसी लड़की को
उसकी मर्जी के खिलाफ
love u बोलना गलत है
.
.
तो किसी लड़के को
उसकी मर्जी के खिलाफ
.
.
.
भैया बोलना भी गलत है..
Funny jokes in hindi
भोलापन तो देखिए …
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गयी।।
वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि
वहां एक आदमी की दोनों टांगें
टूटी हुई हैं ।।
तो वो उसको देखकर बोला कि –
आपकी दो पत्नियां हैं क्या??
प्राइमरी स्कूल में मैडम जी गहरी नींद में सो रही थी
तभी कलेक्टर साहब आ गये
मैडम जी पकड़ी गयी
बहुत देर उठाने के बाद जब मैडम की नींद खुली
नींद खुलते ही मैडम कलेक्टर को देखते हुए बोली
तो बच्चों समझ गए ना , कुंभकर्ण ऐसे सोता था
कलेक्टर साहब बेहोश
Funny jokes in hindi
एक आदमी वकील बन गया
उनको पहला केस मिला
मुलजिम – वकील साहब कोशिश करना
उम्र कैद हो , फंसी ना हो।
वकील – तुम चिंता मत करो , में हु ना
पेशी के बाद कोर्ट से बाहर आते हुए
पत्रकार – क्या हुआ?
वकील – बहुत मुश्किल से उम्र कैद करवाई है
वरना जज तो रिहा कर रहा था।
Funny jokes 2023
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना – पति
officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की आप ब्रेक मारोगी।
Boys and girls funny jokes
कंप्यूटर इंजीनियरिंग की लड़की को किसी लड़के ने छेड़ा,
उसका गुस्सा ऐसे निकला –
अरे ओ पेन ड्राइव के ढक्कन, पैदाइशी Error,
Virus के बच्चे, Excel की Corrupt File,
ऐसा Click मारूंगी कि ज़मीन से Delete हो कर…,
कब्र में Install हो जायेगा…!
समझे.
गर्मी बढ़ रही है
दोपहर में ORS और शाम को RS पर्याप्त मात्रा में लें ताकि
शरीर में पानी की कमी न हो 😊😂😜

